नव-बिहार समाचार। विश्वव्यापी महामारी कोरोना का संक्रमण बिहार में भी काफी तेजी से फैल रहा है। इस क्रम में कल 16 मई को 145 नए लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही बिहार में कुल संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1178 हो गई है। वहीं बिहार में एक दिन में सर्वाधिक नए मरीज मिलने का कल नया रिकॉर्ड बन गया। जबकि इससे पहले 12 मई को 130 कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
सबसे ज्यादा प्रभावित जिला मुंगेर है। इसके बाद पटना, रोहतास, नालंदा, बक्सर, बेगूसराय, मधुबनी, सिवान, खगड़िया के साथ साथ इसमें भागलपुर भी शामिल है।