ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में हुई बड़ी दुर्घटना: प्रवासी मजदूरों से भरी बस और ट्रक में हुई टक्कर, कई के मरने की आशंका


भागलपुर। इस समय एक बड़ी खबर बिहार के भागलपुर-नवगछिया से आ रही है जहां प्रवासी मजदूरों से भरे बस और ट्रक में सीधी टक्कर हुई है. इस टक्कर के बाद ट्रक सड़क किनारे खड्डे में पलट गया है जिसमें कई मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई है। राहत कार्य शुरू कर दिया गया है.

दरभंगा से बांका जा रही थी बस

अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवासी मजदूरों को लेकर बस दरभंगा से बांका जा रही थी, इसी दौरान यह हादसा हुआ. जिस ट्रक से बस की टक्कर हुई है उस पर बिजली के खम्भे लोड थे. ऐसे में कई मजदूर जो कि ट्रक पर सवार थे जो नीचे दब गए हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक इस दुर्घटना में कई लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है. हादसा नवगछिया खरीक के अंभो चौक के पास का है. 

मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना समेत कई इलाकों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है, जिसके बाद सड़क पर बिखरे बड़े-बड़े लोहे के पाइप को हटाने का काम चल रहा है. जानकारी के मुताबिक बस प्रवासी कामगारों को लेकर दरभंगा से जा रही थी इस हादसे में बस पर सवार 4 लोग भी घायल हुए हैं मामले की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.