नवगछिया से फिर निकला एक नूर और एक नूरी, जिसने सीए की परीक्षा में बाजी मारी
नव बिहार news24, नवगछिया। बिहार के पुलिस जिला नवगछिया (विभिन्न प्रकार के अपराध से प्रभावित) के नगर निवासी योगा प्रशिक्षक सह व्यवसायी संजय कुमार मावंडिया व गृहिणी उषा मावंडिया के सुपुत्र शिवम कुमार मावंडिया जहां नवगछिया के नूर बने हैं। वहीं नगर के हार्डवेयर व्यवसायी किशन गाड़ोदिया और गृहिणी रीता गाड़ोदिया की सुपुत्री साक्षी गाड़ोदिया बनी है नूरी। जिन्होंने इस बार की सीए की परीक्षा में बाजी मार ली है। जिससे परिवार सहित समाज के साथ साथ नगर में खुशी का माहौल व्याप्त है। शिवम कुमार मावंडिया के पिता संजय कुमार मावंडिया ने बताया कि शिवम ने वर्ग दशम तक की शिक्षा नवगछिया नगर स्थित बाल भारती विद्यालय से ही प्राप्त की है। जहां से शिक्षा प्राप्त किए छात्र और छात्राएं हर वर्ष किसी न किसी मुकाम को हासिल कर नवगछिया का नाम रौशन कर रहे हैं।
इन दोनों की सफलता पर नवगछिया नगर के प्रमुख समाजसेवी सह बाल भारती विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, सचिव अभय प्रकाश मुनका, सह सचिव प्रवीण कुमार केजरीवाल, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गोपालका, सदस्य नरेश कुमार केडिया, बाल कृष्ण पंसारी, प्राचार्य नवनीत सिंह, प्रशासक डीपी सिंह, शिक्षा संसार के निदेशक राजेश कानोड़िया, राज कुमार गाड़ोदिया, सीए प्रतीक खेमका, सीए नवीन केजरीवाल, कन्हैया केडिया, ओम प्रकाश चिरानीया, संदीप टीबडेवाल, मनोज शर्मा, दिलीप आनंद, प्रमोद केडिया, दीपक मावण्डिया, नीरज केजरीवाल इत्यादि सैकड़ों लोगों ने बधाइयां देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।