ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया पुलिस ने 154 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

नवगछिया पुलिस ने 154 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
राजेश कानोड़िया, नवगछिया। बिहार के पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत आदर्श थाना नवगछिया की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 154 ग्राम स्मैक (ब्राउन शुगर) के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 6 से 7 लाख रुपये बताई जा रही है।
नवगछिया पुलिस के अनुसार 7 मार्च को नवगछिया थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नवगछिया जीरोमाईल के पास ब्राउन शुगर की बड़ी खेप की डिलीवरी होने वाली है। सूचना मिलते ही नवगछिया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई।

पुलिस टीम ने जीरोमाईल के पास खड़े दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 154 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। इसके बाद दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान मधेपुरा जिला अंतर्गत चौसा थाना क्षेत्र के ज्योतिष कुमार और मयंक कुमार के रूप में हुई है। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।