ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

सर्राफ कॉलेज में स्थापना काल के कर्मचारी के आकस्मिक निधन पर हुई शोकसभा


सर्राफ कॉलेज में स्थापना काल के कर्मचारी के आकस्मिक निधन पर हुई शोकसभा


नवगछिया। बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय के स्थापना काल से कार्यरत कर्मचारी धोबिनिया ग्राम निवासी सुनील कुमार ‌सिंह यादव‌ का शनिवार की सुबह आकस्मिक निधन हो गया। वे 56 वर्ष के थे। अपने पीछे माता, तीन पुत्र, दो पुत्र वधु, एक बेटी, पौत्र इत्यादि भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके आकस्मिक निधन की खबर से महाविद्यालय के सभी कर्मी स्तब्ध रह गए।


उनके इस आकस्मिक निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए महाविद्यालय में एक शोकसभा हुई। जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो दिनकर आचार्य, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ अनिल मंडल, शिक्षक प्रतिनिधि प्रो अमरजीत सिंह, शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रो अनिल यादव, परीक्षा नियंत्रक प्रो सुबोध यादव, पूर्व शिक्षक प्रतिनिधि प्रो राजकिशोर सिंह, नोडल पदाधिकारी प्रो खालिद महमूद, प्रभारी प्रधान लिपिक डोमन हरिजन, मीडिया प्रभारी राजेश कानोड़िया सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए महाविद्यालय की अपूर्णीय क्षति बताया।
महाविद्यालय के स्थापना काल से कार्यरत कर्मी सुनील कुमार ‌सिंह यादव‌ के आकस्मिक निधन पर महाविद्यालय के संस्थापक सचिव संतोष कुमार सर्राफ, अध्यक्ष डॉ उग्र मोहन झा, सचिव डॉ मृत्युंजय कुमार सिंह गंगा, विधान पार्षद डॉ संजीव कुमार सिंह, लेखापाल विनोदानंद मंडल सहित सेवा निवृत्त शिक्षकों एवं कर्मियों ने भी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना कि भगवान् उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान‌ करें और उनके परिवार को दुख‌ सहने‌ ‌की‌‌ शक्ति प्रदान करें।