ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

जूलॉजी विभाग की यूजी सेमेस्टर-5 की 50 छात्राओं ने इंटर्नशिप में भाग लिया

जूलॉजी विभाग की यूजी सेमेस्टर-5 की 50 छात्राओं ने इंटर्नशिप में भाग लिया
भागलपुर। स्थानीय एसएम कॉलेज के जूलॉजी विभाग की यूजी सेमेस्टर-5 की छात्राओं ने इंटर्नशिप के लिए सराय स्थित सफाली संस्थान एवं एनएसआई भागलपुर चैप्टर के कार्यालय में भाग लिया। जूलॉजी की 50 छात्राएँ इंटर्नशिप में भाग ले रही हैं। इंटर्नशिप का आज पहला दिन था। इसको लेकर छात्राओं में खासा उत्साह था।
इंटर्नशिप के पहले दिन सफाली संस्थान के अध्यक्ष, एनएसआई भागलपुर चैप्टर के कन्वेनर व जेपी विश्वविद्यालय छपरा के पूर्व कुलपति प्रो. फारूक अली ने छात्राओं को ब्लड ग्रुप निकालने के तरीका से विस्तार अवगत कराया। बारी-बारी से छात्राओं ने अपने ब्लड का सैंपल लेकर ब्लड ग्रुप पहचानने का तरीका सीखा। इसके अलावे प्रो. अली ने छात्राओं को बायोकेमिस्ट्री सहित जंतु विज्ञान की बेसिक जानकारी दी। 
एसएम कॉलेज के रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट सेल के सदस्य डॉ दीपक कुमार दिनकर ने इंटर्नशिप की महत्ता और सीबीसीएस-एनईपी के विषय वस्तु पर प्रकाश डाला। 
मुस्कान भारती ने अंत में फीडबैक पेश की। संचालन गुलफ्शा परवीन ने की। इंटर्नशिप प्रतिदिन 10 बजे से 2 बजे तक यानि अधिकतम 4 घंटे तक संचालित होगा। इंटर्नशिप 15 दिनों तक चलेगा। सफलतापूर्वक इंटर्नशिप अवधि पूरा होने के उपरांत छात्राओं को संस्थान की ओर से प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। जिसके आधार पर उन्हें अंक प्रदान किया जाएगा। इंटर्नशिप के दौरान प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियां संचालित की जाएगी। इसके पूर्व सफाली संस्थान में आयोजित इंटर्नशिप का उदघाटन जेपी विश्वविद्यालय छपरा के पूर्व कुलपति प्रो. फारूक अली एवं टीएमबीयू के पीआरओ डॉ दीपक कुमार दिनकर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।