ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

आज धनत्रयोदशी पर धातु व आभूषण खरीद का विशेष महत्व है- ठाकुर जी

नव-बिहार समाचार, नवगछिया। आज सोमवार 5 नवंबर को कार्तिक मास की त्रयोदशी है जिसे धन त्रयोदशी या धनतेरस भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन किसी भी स्थायी सामग्री की खरीदारी शुभ मानी जाती है। खासकर धातु (सोना या चांदी) व आभूषण की खरीद का विशेष महत्व है। इस दिन सुबह से लेकर रात 12 बजे तक खरीदारी के लिए शुभ मुहुर्त है।

ज्योतिषाचार्य पंडित शिवशंकर ठाकुर जी ने बताया कि भगवान धन्वंतरी व मां लक्ष्मी की पूजा भी लोग सुबह से लेकर रात तक कर सकते हैं। हालांकि चार अति विशिष्ट शुभ मुहूर्त भी है। प्रात: 7.26 से लेकर 9.43 बजे, दोपहर 1.43 से 3.05 बजे, शाम 6.15 से 8.07 बजे तथा रात 12.38 से 2. 54 बजे तक पूजा की जा सकती है। 

पंडित शिवशंकर ठाकुर जी ने कहा कि इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरी अपने साथ अमृत कलश और आयुर्वेद का ग्रंथ लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन को धनतेरस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस दिन पूजन करने से धन की वृद्धि होती है। धनतेरस पर सोना-चांदी, रत्न, धातु, यंत्र, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं, भूमि, वाहन, मकान इत्यादि खरीदना भी लाभकारी होता है।