ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

उत्तरवाहिनी गंगा तट स्थिति बटेश्वर स्थान में सावन महोत्सव का आगाज होगा आज

उत्तरवाहिनी गंगा तट स्थिति बटेश्वर स्थान में सावन महोत्सव का आगाज होगा आज
नव-बिहार समाचार, कहलगांव । उत्तरवाहिनी गंगा तट स्थिति बटेश्वर स्थान में सावन महोत्सव का आगाज रविवार को होगा। केंद्रीय रेलवे रेलयात्री संघ और रामायण रिसर्च काउंसिल के तत्वाधान में होने वाले महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है। रेलवे यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान ने बताया कि बनारस के तर्ज पर हो रहे बटेश्वर गंगा तट पर महाआरती को लेकर सीढ़ी घाट की सफाई की गई है। अखंड कीर्तन के साथ पंडित मनोज शास्त्री रुद्राभिषेक कराएंगे। श्रद्धालुओं के लिए जल, शरबत और भंडारा की व्यवस्था की गई है। महोत्सव का सीधा प्रसारण यू ट्यूब के माध्यम से किया जाएगा। संघ द्वारा बटेश्वर स्थान में एंबुलेंस, एसडीआरएफ की टीम, पुलिस की मांग की गई है।