ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में भी याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, मनाई गई जयंती

नवगछिया में भी याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, मनाई गई जयंती
नवगछिया। देश भर में अन्य जगहों की तरह स्थानीय कांग्रेस कैंप कार्यालय में भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस प्रत्याशी सह जिला उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद ने की। कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शीतल प्रसाद सिंह निषाद ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण के लिए सदैव याद किए जाएंगे। उन्होंने देश में तकनीकी और संचार क्रांति को बढ़ावा देने के साथ युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराए। उनके विचार और योगदान आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणादायी हैं। मौके पर अशोक सिंह निषाद, मोईज उद्दीन, अजय सिंह, पंकज आचार्य, छोटेलाल तत्मा, शीला देवी, विलास सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।