नवगछिया के बाल भारती विद्यालय में बड़े धूमधाम से मनाया गया 'तुलसी जयंती' समारोह
राजेश कानोड़िया, नवगछिया (भागलपुर)। नगर के गौशाला रोड स्थित बाल भारती विद्यालय के विशाल प्रांगण में शनिवार को बड़े धूमधाम से 'संत कवि गोस्वामी तुलसीदास जी' की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई। जिसमें विद्यालय के अध्यक्ष सह न्यासी पवन कुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष सह न्यासी अजय कुमार रुंगटा, सचिव अभय प्रकाश मुनका, संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार केजरीवाल, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य दिलीप मुनका, नीरज चिरानियाँ, लायंस क्लब के चेयरपर्सन कमलेश कुमार अग्रवाल, सचिव डा० अनंत विक्रम, प्राचार्य नवनीत सिंह, बाल भारती पोस्ट ऑफिस के प्राचार्य कौशल किशोर जायसवाल प्रशासक डी०पी० सिंह आदि उपस्थित थे।
इस मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष ने रामचरितमानस एवं हनुमान चालीसा को प्रतिदिन पढ़ने की सलाह दी। उन्होंने विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं एवं सदस्यों को हनुमान चालीसा की किताब अपने खर्च से देने की बात कही। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक भक्तिपूर्ण प्रस्तुति प्रस्तुत की गई। इस अविस्मरणीय कार्यक्रम का आनंद विद्यालय के हजारों विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने लिया। मंच संचालन कक्षा नवीं की छात्रा आराध्या एवं फिजा ने की। समारोह के अंत में विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा जी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस अवसर पर विद्यालय के नृत्य एवं संगीत शिक्षक निभाष मोदी योग शिक्षक संजय मावंडिया, शिक्षक वागीश झा एवं विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे।