ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

भागलपुर में क्वारंटाइन सेंटर से भागी महिला ने खुद को बताया CORONA मरीज, लोगों ने की ये अमानवीय हरकत


क्वारंटाइन सेंटर से भागी महिला ने खुद को बताया CORONA मरीज, लोगों ने की ये अमानवीय हरकत
भागलपुर. बिहार में भागलपुर की ललमटिया थाना पुलिस पर काफी गंभीर आरोप लगे हैं. आरोप लगाया जा रहा है कि कोरोना को लेकर पुलिस बिल्कुल ही असंवेदनशील रवैया अपना रही है. जिसके द्वारा तय मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है. बीते गुरुवार की देर शाम थाना क्षेत्र के बीएन कॉलेज के समीप ऐसा ही मामला देखने को मिला. जहां क्वॉरंटाइन सेन्टर से फरार एक कोरोना संदिग्ध महिला को अमानवीय तरीके से हाथ और पैर पकड़कर वापस सेन्टर पहुंचायी गयी. महिला को उठाकर ले जाने वाले सभी सामान्य पुरूष थे, जिन्होंने मास्क और गलब्स भी नहीं लगा रखा था.

दरअसल मामला अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास क्वारेंटिन सेन्टर से संबंधित है, जहां शाम में गोराडीह की कोरोना संदिग्ध एक महिला भाग कर बीएन कॉलेज के पास आकर झाड़ी के पास छिप कर लेट गयी. जबकि क्वॉरंटाइन सेन्टर के बाहर महिला और पुरुष दोनों सुरक्षाकर्मी मौजूद थे. क्योंकि पहले भी इस सेन्टर से लोग फरार हो चुके थे. महिला एक दिन पहले ही मुम्बई से आयी थी और सेन्टर में क्वारंटाइन की गयी थी. वह घर जाना चाहती थी, इसके चलते फरार हो गई.

मौके पर पहुंचे थानेदार
सूचना मिलने पर ललमटिया के थानेदार ओमप्रकाश यादव सदलबल मौके पर पहुंचे. महिला अपने को कोरोना का मरीज बताते हुए नजदीक आने से सबको मना कर रही थी. हालांकि महिला में खांसी,सर्दी या दूसरे अन्य कोरोना के लक्षण तत्काल दिखायी नहीं दे रहे थे. मौके पर पहुंचे ललमटिया थानेदार ने और बिना गलब्स और मास्क के ही मौजूद छह लोगों से अमानवीय तरीके से महिला को जबरन उठाकर क्वारंटाइन सेन्टर लेकर गये. इतना ही नहीं वाकये की तस्वीर ले रहे मीडियाकर्मियों से बदतमीजी से पेश आये.