ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बिहार को विशेष राज्य के दर्जा के लिए कांग्रेस करेगा आंदोलन- शीतल सिंह

बिहार को विशेष राज्य के दर्जा के लिए कांग्रेस करेगा आंदोलन- शीतल सिंह
नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की माँग को लेकर मंगलवार को प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी की ओर से प्रखण्ड कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेसवार्ता की गयी। प्रखण्ड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग केन्द्र सरकार के मोदी सरकार से की थी। केन्द्र सरकार ने इसे एक सिरे से खारिज कर दिया। बिहार की तरक्की व आर्थिक स्थिती मजबूत करने के लिए विशेष दर्जा अति आवश्यक है। बंटवारा के बाद बिहार की खनिज संपदा झारखण्ड के पास चली गई। 
पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सह गोपालपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शीतल प्रसाद सिंह निषाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बिहार के हित मे हर लड़ाई करने के लिए तैयार है। हम त्रिस्तरीय आंदोलन करेंगे। जो प्रखण्ड एव जिला से लेकर राज्य स्तर का होगा। कांग्रेस नेता मो० मोइजउधीन ने कहा कि बिहार जैसे कमजोर राज्य आर्थिक स्थिति तभी सुदृढ़ होगी जब बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा। बिहार के सभी दलों को एकजूट होना होगा। मौके पर सुनील चौधरी, अशोक कुमार, छोटे तत्मा, बाल्मिकी कुंवर, बबलू दास, शीला देवी निषाद, रमेश मावंडिया, राघवेन्द्र सिंह, नित्यानंद सिंह, पवन सिंह, अकबर अली, मंजूर आलम, मनोज सिंह इत्यादि लोग थे।