ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

विधायक की पहल पर बदला गया जला हुआ विद्युत ट्रांसफार्मर, लोगों को मिली राहत

विधायक की पहल पर बदला गया जला हुआ विद्युत ट्रांसफार्मर, लोगों को मिली राहत
कहलगांव विधायक पवन यादव की पहल पर महेशामुंडा पंचायत के जमुनिया टोला मे एनटीपीसी प्लांट के एक नंबर गेट के नजदीक स्थित बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज के ठीक पीछे लगा हुआ ट्रांसफार्मर जो पिछले एक महीने से जला हुआ था, उस विद्युत ट्रांसफॉर्मर को बदल कर क्षमता विस्तारित करते हुए उच्च क्षमता का विद्युत ट्रांसफॉर्मर आज लगाया गया। उच्च क्षमता वाले नए ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने से ग्रामवासियों के बिजली की समस्या का निवारण हो गया। साथ ही लोगों ने राहत की सांस ली। 
वहीं विधायक पवन यादव ने कहा कि मेरा प्रयास रहता है कि जनता की समस्याओं का निष्पादन जल्द से जल्द हो।