ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

रेसलर विनेश फोगाट पेरिस ओलिंपिक से बाहर, गोल्ड का सपना चकनाचूर

रेसलर विनेश फोगाट पेरिस ओलिंपिक से बाहर, गोल्ड का सपना चकनाचूर
रेसलर विनेश फोगाट को पेरिस ओलिंपिक से बाहर कर दिए जाने से टूट गया 140 करोड़ भारतीयों का दिल और विनेश फोगाट का गोल्ड वाला सपना भी चकनाचूर हो गया। जिसका कारण उसका वजन उनकी कैटगरी 50 kg से सिर्फ 100 ग्राम ज्यादा मिला। अब अपील भी नहीं कर सकते। भारतीय रेसलर विनेश फोगाट को तय कैटेगरी में ज्यादा वजन होने की वजह से पेरिस ओलिंपिक से बाहर होना पड़ा है। विनेश 50 kg की कैटेगरी में खेलती हैं। बुधवार को उनका वजन करीब 100 ग्राम ज्यादा मिला। इसके बाद उन्हें ओलिंपिक महिला कुश्ती से अयोग्य घोषित कर दिया गया। भारतीय ओलिंपिक संघ ने विनेश के अयोग्य घोषित होने की पुष्टि कर दी है। इसके बाद विनेश बुधवार रात होने वाला 50 kg कैटेगरी की विमेंस रेसलिंग का फाइनल नहीं खेल सकेंगी। उन्हें ओलिंपिक में कोई मेडल भी नहीं मिलेगा।

पहलवान बजरंग पुनिया ने भी बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि विनेश का वजन पहले से 2 किलो बढ़ा हुआ था। ये बात विनेश को भी पता थी इसलिए वो रातभर वजन कम करने में लगी थी। विनेश का नॉर्मल वजन 53 किलो है लेकिन वो 50 किलो वाले में लड़ रही थी। लड़कियों को वजन कम करने में बहुत परेशानी होती है।काफी प्रयास करने के वाद उसका वजन कम तो हुआ लेकिन 100 ग्राम फिर भी रह गया।

विनेश के साथ कोई साजिश या कोई राजनीति नहीं हुई है। ये है विनेश फोगाट के चाचा महावीर फोगाट का बड़ा बयान। उनके अनुसार फेडरेशन में कड़े नियम होते हैं और नियम के अनुसार फैसला लिया जाता है। एक ग्राम भी वजन ज्यादा हो जाए तो डिसक्वालिफाई कर दिया जाता है। विनेश को एक रात पहले ही इस बात का आभास हो गया था कि उसका वजन बढ़ चुका है।इसलिए वो रातभर मेहनत करती रही फिर भी वजन कम नहीं हुआ।
बताते चलें कि विनेश ने मंगलवार को तीन मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। सेमीफाइनल में विनेश फोगाट ने क्यूबा की पहलवान गुजमान लोपेजी को 5-0 से हराया था। अपनी कैटेगरी के पहले मैच में उनका सामना ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और वर्ल्ड चैंपियन जापान की युई सुसाकी से हुआ था। विनेश ने सुसाकी को 3-2 से हराया था।