ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया: वरीय कांग्रेसी जितेन्द्र प्रसाद सिंह का निधन, इलाके में फैली शोक की लहर

नवगछिया: वरीय कांग्रेसी जितेन्द्र प्रसाद सिंह का निधन, इलाके में फैली शोक की लहर 


नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। स्थानीय वरीय कांग्रेस नेता सह नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद सिंह का निधन मंगलवार की रात होने से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गयी। वे 82 वर्ष के थे। पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे। मंगलवार की रात उन्होंने अपने घर पर अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे 3 पुत्र और 2 पुत्री छोड़ गए। वे आजीवन कांग्रेस पार्टी के नेता के रुप में क्षेत्र की सेवा करते रहे। इस अंतिम मौके पर उन्हें कांग्रेस पार्टी के झंडे से सम्मानित भी किया गया। 

उनके निधन की खबर सुनते ही नवगछिया के पूर्व एसपी सुशांत कुमार सरोज, भागलपुर नगर विधायक अजीत शर्मा, कांग्रेस पार्टी के भागलपुर जिला अध्यक्ष मो परवेज जमाल, जिला उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद, गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, शंकर प्रसाद सिंह अशोक, मृत्युंजय सिंह गंगा, विजय कुमार, बाल्मिकी कुंवर, राजीव चौधरी, लोजपा रामविलास के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश भगत, राजपा नेता संजीव कुमार सिंह उर्फ झाबो, भाजपा लोकसभा संयोजक नितेन्द्र सिंह उर्फ गुलाबी सिंह, सहित बडी संख्या में विभिन्न दलों से जुडे नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।