ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया: अपराध की बड़ी योजना बना रहे 08 अपराधी गिरफ्तार, 2 रायफल 3 कट्टा 21 गोली, 6 मोबाइल बरामद

नवगछिया: अपराध की बड़ी योजना बना रहे 08 अपराधी गिरफ्तार, 2 रायफल 3 कट्टा 21 गोली, 6 मोबाइल बरामद 
नव-बिहार समाचार, नवगछिया भागलपुर। बिहार के पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत भवानीपुर थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ घेराबंदी कर बीती रात अपराध की बड़ी योजना बना रहे आठ अपराधियों को 2 रायफल 3 कट्टा 21 गोली, 6 मोबाइल के साथ गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है।इस संबंध में भवानीपुर थाना द्वारा सुसंगत धाराओं में कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को पुरस्कृत किया जा रहा है।
इस मामले की जानकारी देते हुए नवगछिया एसपी पूरण कुमार झा ने बताया कि दिनांक-29.03.24 के करीब रात्रि 02:30 बजे थानाध्यक्ष भवानीपुर को सूचना मिली कि बहियार गंगा दियारा क्षेत्र में बने एक बासा में इंदु यादव अपने गिरोह के सदस्य के साथ इकट्ठा होकर डकैती की योजना बना रहे है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देशन में एक टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इन्दु यादव पे०-स्व० किशुन यादव सा०-चौहद्दी थाना-भवानीपुर जिला-भागलपुर के सा०-मौजमा बहीयार गंगा दियारा में बने बासा का घेराबंदी कर भुसखार का तलाशी लेने पर अपराध की योजना बना रहे कुल 08 व्यक्तियों को संदिग्ध हालत में हथियार एवं अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार लोगों में 1. इन्दु यादव पे०-स्व० किशुन यादव सा०-चौहद्दी वार्ड नं0-2 थाना-भवानीपुर जिला-भागलपुर। 2. अखिलेश कुमार पे० फुलो यादव सा०-जालीम बाबुटोला वार्ड थाना-मानसी जिला-खगडिया। 3. बिपीन यादव पे०-स्व० कैलाश यादव सा0 भीखाटोला भटगोंमा, थाना-चौसा जिला-मधेपुरा। 4. रतन कुमार पे०-सुरेश मंडल सा०-भीखाटोला भटगॉमा, थाना-चौसा जिला-मधेपुरा। 5. कुमोद मंडल पे०-तारणी मंडल सा०-भीखाटोला भटगॉमा, थाना-चौसा जिला-मधेपुरा। 6. शेखर कुमार पे०-लखन मंडल सा०-भीखाटोला भटगॉमा, थाना-चौसा जिला-मधेपुरा। 7. बिनोद मंडल पे०-मानसिंह मंडल सा०-भीखाटोला भटगॉमा, थाना-चौसा जिला-मधेपुरा। 8. संजीत मंडल पे०-स्व० उमेश मंडल सा०-भीखाटोला भटगॉमा, थाना-चौसा जिला-मधेपुरा। इस छापामारी दल में पु०नि० महेश कुमार थानाध्यक्ष, भवानीपुर के साथ पु०अ०नि० नीलमणि कुमार, पु०अ०नि० शशिभूषण प्रसाद, हव० दिलीप कुमार सशस्त्र बल शामिल थे।