ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में सांवरिया सरकार ने नृत्य नाटिका सहित निकाली भव्य निशान शोभायात्रा, उमड़ी महिलाएं

नवगछिया में सांवरिया सरकार ने नृत्य नाटिका सहित निकाली भव्य निशान शोभायात्रा, उमड़ी महिलाएं

नव-बिहार समाचार, नवगछिया। स्थानीय धार्मिक संस्था सांवरिया सरकार का छठा श्री श्याम वार्षिकोत्सव पूरी भव्यता के साथ शुक्रवार संपन्न हुआ। सुबह में निशान शोभायात्रा मारवाड़ी विवाह भवन से निकलकर।          
मक्खातकिया चौक, गरीबदास ठाकुरबाड़ी, महाराज जी चौक, हडिया पट्टी व मेन रोड होते हुए गोपाल गौशाला पहुंची। नृत्य नाटिका के साथ निकली निशान शोभायात्रा में महिलाओं की भारी संख्या में भागीदारी देखी गई। साथ में पुरुष और बच्चे भी बाबा श्याम के भजनों पर झूमते नाचते बाबा की जयकार करते हुए चल रहे थे।

निशान शोभायात्रा में शामिल श्याम भक्तों पर श्री श्याम भक्त मंडल द्वारा गरीबदास ठाकुरबाड़ी रोड में फूल बरसाए गए, शीतल पेयजल आदि का वितरण किया गया। इसके अलावा नगर में मित्र मंडल एवं कई जगह नगर वासियों के तरफ से निशान लिए श्याम भक्तों को सेवा प्रदान किया गया। निशान शोभायात्रा के गोपाल गौशाला पहुंचने पर श्याम भक्तों ने अपना निशान बाबा को अर्पित किया और ज्योत लिया फिर भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

इधर गोपाल गौशाला में श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया गया था। पंडित नीरज शर्मा द्वारा मंत्रोच्चारण से श्याम बाबा की ज्योत जलाई गई। दोपहर बाद देश के विभिन्न हिस्सों से आये भजन गायकों द्वारा भजनों की प्रस्तुति की गयी। भजन गायक संजय मित्तल (कोलकाता), आकाश परिचय (गिरिडीह), आयुषी पीयुष (सिलीगुड़ी), युवराज भारद्वाज (नवगछिया) के द्वारा सुमधुर भजनों की एक के बाद एक प्रस्तुति ने समां बांध दिया। आयोजन को सफल बनाने में सांवरिया सरकार के अध्यक्ष शिव शक्ति समीर गुप्ता, सचिव यशराज केडिया, कोषाध्यक्ष राज चौधरी, शिवम शर्राफ, रंजीत जयसवाल, राहुल यादुका, मयूर केजरीवाल, पारस खेमका, गौरव यादुका समेत अन्य की भी सक्रिय भागीदारी थी।