सम्मानित किए गए भारत विकास परिषद अंग शाखा भागलपुर के सचिव चांद झुनझुनवाला
भागलपुर (बिहार)। भारत विकास परिषद अंग शाखा भागलपुर के सचिव चांद झुनझुनवाला को परिषद में उनकी भागलपुर में की गई सेवा एवं सहयोग हेतु सेवा रत्न के रूप में उनका विशेष सम्मान जमुई में आयोजित भारत विकास परिषद के एक आयोजन राष्ट्रीय समूह गान में किया गया। भारत विकास परिषद के प्रांतीय महासचिव आशुतोष रंजन, जमुई शाखा अध्यक्ष मनोज कुमार एवं परिषद के अन्य पदाधिकारी ने उन्हें यह विशेष सम्मान प्रदान किया। साथ ही साथ परिषद में चांद झुनझुनवाला के द्वारा भागलपुर की गई सेवाओं की जानकारी भी प्रांत स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होने आए 10 जिलों के स्कूली विद्यार्थियों एवं शाखा सदस्यों के बीच किया गया। बताया गया कि भारत को जानो एवं राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता के अलावा अन्य सेवा प्रकल्पों में चांद झुनझुनवाला जी का अहम योगदान रहा है। इनकी कर्तव्य निष्ठा लगन मेहनत एवं परिषद के प्रति इनका सहयोग समर्पण अतुलनीय है। स्वास्थ्य जांच शिविर सह चिकित्सा परामर्श पौधारोपण सामाजिक जागरूकता आदि में इनका प्रमुख योगदान रहा है जिससे भागलपुर को अत्यंत लाभ मिला है। भागलपुर में इस वर्ष भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में 20 स्कूलों के 1600 बच्चों ने भाग लिया था। जिससे बच्चों के बीच अपने राष्ट्र के प्रति राष्ट्रीयता का भाव जगा भारत के मूल्यों आदर्श भारत के प्रति कर्तव्य निष्ठा एवं राष्ट्रीय सेवा का भाव जगा। स्वास्थ्य जांच शिविर में भी अनेक लोगों ने अपनी स्वास्थ्य संबंधी जांच विभिन्न चिकित्सा से करवाई। जिसमें भागलपुर शहर के कई वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद थे। जिससे स्वस्थ भागलपुर के प्रति लोगों को जागरूकता भी प्राप्त हुई। बताया गया कि इन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाती है वह पूरी लगन और मेहनत से पूरा करते हैं।भारत विकास परिषद सत्यम शाखा के संयोजक एवं अंग शाखा के सचिव चांद झुनझुनवाला को जमुई में परिषद की दक्षिण बिहार प्रांत पूर्व क्षेत्र के द्वारा सेवा रत्न पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर सत्यम शाखा के एवं अंग शाखा के सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने बधाई प्रेषित की है। बधाई देने वालों में प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ रतन संथालिया, प्रांतीय महासचिव आशुतोष शरण, प्रांतीय वित्त सचिव सब्यसाची, सत्यम शाखा अध्यक्ष प्रवीण कुमार, कोषाध्यक्ष डॉ मनीष जालान, उज्जैन कुमार, मालू जैन, मनोज कुमार सुमन, सुमित जैन, शोभित अग्रवाल, रोशन सिंह, रामनाथ पासवान प्रदीप शिवानीवाला, मनोज शर्मा, शाहिद अन्य लोगों ने बधाई प्रेषित की है।