ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

महदत्तपुर चौक पर गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान का नवगछिया में लोजपा (रा) द्वारा भव्य स्वागत

​महदत्तपुर चौक पर गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान का नवगछिया में लोजपा (रा) द्वारा भव्य स्वागत
​नवगछिया: बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री माननीय संजय पासवान का पूर्णिया से बेगूसराय जाने के क्रम में नवगछिया के महदत्तपुर चौक पर भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया। यह स्वागत कार्यक्रम लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में हुआ।
​महदत्तपुर चौक पर कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र, फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों के साथ माननीय मंत्री का अभिनंदन किया। इस मौके पर मंत्री महोदय ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती और जनहित के कार्यों में सक्रिय रहने का आह्वान किया।
​स्वागत समारोह में मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेश भगत जी, जिला उपाध्यक्ष कैलाश यादव, नेपाली सिंह, प्रभास पासवान, युगल चौरसिया, महासचिव बजरंगी पोद्दार, एससी/एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रिंकू पासवान, लेबर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आरिफ मंसूरी, प्रखंड अध्यक्ष सुनील शर्मा, पंकज सिंह, एवं लाल सिंह, सुबोध पासवान, प्रमोद सिंह, विनोद सिंह, विद्यानंद सिन्हा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।