कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 19 मरे 25 घायल, राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने जताया दुःख, सीएम ने दिया जांच का आदेश, कई हिरासत में
कोलकाता। देशभर में मशहूर पश्चिम बंगाल के कोलकाता की दुर्गा पूजा के दौरान उत्तर कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मच गई। जिसकी वजह से 19 लोगों के मौत की जानकारी मिल रही है और 25 लोगों के घायल होने की बात बतायी जा रही है। इस घटना को लेकर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सरकार ने मृतकों के परिवारों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। घायलों को 5 लाख रुपये की मदद और इलाज का खर्च उठाने की बात भी कही गई है। इस हादसे पर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने दुःख जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भी मृतकों के परिवारों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा किए जाने की जानकारी दी गई है।
रिपोर्टों के अनुसार, शनिवार 17 अक्टूबर की शाम करीब 7:40 बजे बारिश शुरू होने के बाद पंडाल में जाने के लिए लोगों की भीड़ बढ़ गई। संकरे एंट्री और एग्जिट रास्तों पर दबाव बढ़ने से अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। कई लोगों के गिरने के बाद भगदड़ मच गई।
हादसे की असली वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि पंडाल में आने-जाने के रास्ते, भीड़ को संभालने की व्यवस्था और सुरक्षा के इंतजाम पर्याप्त थे या नहीं। TOI की रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में अभी तक 19 लोगों की मौत हुई और 25 लोग घायल हुए हैं. हादसे के बाद प्रशासन ने घटनास्थल पर लोगों की आवाजाही रोक दी। पुलिस CCTV फुटेज की जांच कर रही है। आयोजक समिति, निजी सुरक्षा कर्मियों और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में बताई गई है। स्थानीय प्रशासन ने लगभग एक दर्जन को हिरासत में भी लिया है।
मृतकों के परिवारों और घायलों के लिए सहायता का दावा
पश्चिम बंगाल के शुभेंदु अधिकारी सरकार ने मृतकों के परिवारों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। घायलों को 5 लाख रुपये की मदद और इलाज का खर्च उठाने की बात भी कही गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भी मृतकों के परिवारों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा किए जाने की जानकारी दी गई है।
क्या पूजा समिति के पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया?
चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के महासचिव और कुछ अन्य पदाधिकारियों ने हादसे के बाद इस्तीफा दे दिया। फिलहाल यह स्पष्ट होना बाकी है कि भगदड़ की मुख्य वजह बारिश के बाद बढ़ी भीड़ थी, रास्तों की कमी थी या सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक हुई थी।