ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

लॉटरी से कृष्ण कुमार गुप्ता बने खरीक के उपप्रमुख

नवगछिया (भागलपुर)। अनुमंडल मुख्यालय में शुक्रवार को खरीक प्रखंड के उपप्रमुख का चुनाव अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। इस दौरान लॉटरी के माध्यम से कृष्ण कुमार गुप्ता का चयन हुआ।

इस चुनाव में 16 पंचायत समितियों ने मतदान किया। जिसमें से विजेता कृष्ण कुमार गुप्ता और उसके प्रतिद्वंद्वी नीरज कुमार दोनों को 8-8 मत प्राप्त हुए। जिसके फलस्वरूप इस मतदान प्रक्रिया से अलग रही कार्यपालक दंडाधिकारी मृदुला कुमारी गुप्ता से लॉटरी पद्धति से चुनाव सम्पन्न कराया गया। जिसमें कृष्ण कुमार गुप्ता विजयी घोषित किए गए। बताते चलें कि खरीक प्रखंड के पूर्व उपप्रमुख द्वारा अपनी पत्नी के आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका के पद पर चयनित होने के बाद इस्तीफा दे दिया गया था।