ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में सुबह के बाद शाम में ही मतदान के लिए आई तेजी

नवगछिया में सुबह के बाद शाम में ही मतदान के लिए आई तेजी
नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। जिले के नवगछिया में जहां सुबह धूप कम होने के कारण सभी बूथों पर लंबी कतार थीं। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, बूथों पर भीड़ भी कम होती गई। तेज धूप के कारण लोग दोपहर में वोट करने नहीं के बराबर निकले। वहीं तीन बजे के बाद सभी बूथों पर मतदाताओं की भीड़ बढ़ने लगी और तेजी से मतदान होने लगा। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के 64 बूथों पर 79199 पुरुष मतदाता और 78015 महिला मतदाता ने अपने मत का प्रयोग किया। गोपालपुर विधानसभा में कुल 2 लाख 84 हजार 110 मतदाता हैं। इनमें 1 लाख 46 हजार 044 पुरुष और 1 लाख 38 हजार 054 महिला और थर्ड जेंडर 12 हैं। कई जगहों पर वोट देने के दौरान पर्ची नहीं होने पर मतदाताओं को वोट नहीं देने दिया जा रहा था। मतदाताओं का कहना था कि उन्हें पर्ची नहीं मिला है। करीब 12 बजे तक ऐसी ही स्थिति रही। इसके बाद एसडीओ के आदेश पर वोटरों ने मतदान किया। वहीं सैदपुर, खगड़ा, रंगरा में जीवित मतदाताओं को वोटर लिस्ट में मृत बता उनका नाम डिलीट कर दिया गया है। ऐसे वोटरों को वोट डालने को मशक्कत भी करनी पड़ी।