ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

स्वतंत्रता के सच्चे सेनानी थे बाबू अच्युतानंद सिंह


नवगछिया (भागलपुर)। त्याग और तपस्या के साथ साथ शीतल और स्निग्ध व्यक्तित्व के धनी थे गोपालपुर के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी बाबू अच्युतानंद सिंह। यह एक ऐसा नाम है जिसे गोपालपुर का बच्चा बच्चा जानता है। क्योकि उन्होंने इलाके की निरंतर मूक और निष्काम सेवा अपने जीवन का मुख्य उद्देश्य बना रखा था। राष्ट्र सेवा का व्रत का पालन जीवन पर्यंत किया। जिन्हें लोग नेता जी के नाम से ज्यादा जानते थे।


उपरोक्त बातें गोपालपुर प्रखंड के कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष शंकर सिंह अशोक ने स्वतंत्रता सेनानी बाबू अच्युतानंद सिंह की 14 वीं पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। जिसकी अध्यक्षता राजीव गांधी पंचायती राज के जिलाध्यक्ष राधे कृष्ण ने की। जहां मौके पर भाजपा के गुलाबी सिंह,  साकेत बिहारी, सुदर्शन सिंह के अलावा भागलपुर जिला कांग्रेस कमिटी के गिरीश प्रसाद, गिरधर प्रसाद और प्रमोद मंडल, रंगरा प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र प्रसाद सिंह, प्रभाकर जी, अरुण सिंह सहित दर्जनों प्रमुख लोग मौजूद थे। मौके पर सजाये गए स्वतंत्रता सेनानी द्वार पर लगाए गए उनके चित्र पर सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके साथ ही बाबू अच्युतानंद सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर सौ से अधिक गरीब और निःसहाय के बीच कंबल का भी वितरण किया गया। इससे पहले भागलपुर से आये कांग्रेस के पदाधिकारियों और स्थानीय पत्रकारों को अंगवस्त्र से सम्मानित भी किया गया।