ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में फिर आज बदला मौसम का मिजाज


नवगछिया में आज फिर से मौसम का मिजाज बदला बदला सा लग रहा है। सुबह से ही कुहासा और धुंध छायी हुई है। पछिया हवा भी लगभग 6 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही है। जिसके कारण ठंड तथा कनकनी भी बढ़ गयी है। हवा के शाम तक और तेज होने के कारण ठंड और कनकनी भी काफी बढ़ गयी। फलस्वरूप अधिकांश लोग शाम में ही घरों में दुबकने लगे। सड़कों पर सिर्फ जरूरतमन्द लोग ही कहीं कहीं नजर आ रहे थे।
मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो तीन दिनों तक मौसम ठंडा रहेगा। हवा में भी ठंढक रहेगी। साथ ही धूप भी धुंधली ही रहने की संभावना है। सोमवार तक धूप खुलने की संभावना है।