नवगछिया में हुआ बड़ा सड़क हादसा, कई वाहन टकराए, 4 की तत्काल मौत, कई घायल, डीएम ने लिया जायजा
नवगछिया: बिहार के पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. झंडापुर थाना क्षेत्र में दो वाहनों की टक्कर के बाद पास में खड़ी अन्य गाड़ियों में मौजूद लोग भी की चपेट में आ गए. अबतक 4 की मौत बताया जा रहा है, जबकि कई लोग घायल हैं. गंभीर रूप से घायलों को भागलपुर रेफर किया गया है. भागलपुर के जिला पदाधिकारी, नवगछिया एसपी तथा यातायात पदाधिकारी सहित कई पदाधिकारियों ने घटना का जायजा लिया। साथ ही कई निर्देश भी दिया।
भागलपुर जिला के नवगछिया अनुमंडल के झंडापुर थाना अंतर्गत एनएच 31 पर खगड़िया से आ रही एक बस और नवगछिया की ओर से जा रही दो छोटी गाड़ियों में टक्कर हो गई। जिनमें चार लोगों की मृत्यु हो गई है, अस्पताल लाने के बाद इसकी पुष्टि हुई हुई। जिनमें चारों लोगों की पहचान हो गई है। एक का नाम कुणाल कुमार, उम्र 6 वर्ष, पिता अमन निषाद, साकिन मारर, थाना मोरकाही, जिला खगड़िया है। दूसरे का नाम कटिहार जिला के पोठीया थाना के समेली ग्राम के शिबू मंडल के पुत्र अरविंद मंडल है, तीसरा व्यक्ति 35 वर्षीय पूर्मी देवी तथा उनका पति 40 वर्षीय सुनील दास भीट्टा, इस्माइलपुर,भागलपुर के हैं। शेष छ: घायलों का इलाज जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल मायागंज भागलपुर में वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी की देखरेख में किया जा रहा है।
जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी, पुलिस अधीक्षक नवगछिया सुश्री प्रेरणा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी बिहपुर, अंचलाधिकारी बिहपुर घटनास्थल का भ्रमण कर घायल लोगों को तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचवाया। एन एच पर यातायात की व्यवस्था सामान्य है। मोटरयान निरीक्षक के द्वारा दुर्घटना की जांच की जा रही है।
आपस में टकरायी चार गाड़ियां: झंडापुर थाना क्षेत्र के बगड़ी पुल के पास एनएच 31 पर तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप वैन में टक्कर मार दी. इस टक्कर के बाद पिकअप बेकाबू होकर दूसरी ओर जा रही ई-रिक्शा और बस से जा टकरायी. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. 4 की जहां घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं 2 लोगों ने बाद में दम तोड़ दिया.
6 लोगों की दर्दनाक मौत: वहीं, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बिहपुर स्थित सीएचसी पहुंचाया. जहां से जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा पर सवार सभी चारों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य ने इलाज के लिए ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया.
मरने वालों में महिला और बच्चा भी शामिल: शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल भेजा गया है. मृतकों में तीन लोग कटिहार के समेली और एक खगड़िया के मानसी के रहने वाले बताए जा रहे हैं. अन्य दो की पहचान की जा रही है. मरने वालों में एक महिला, एक बच्चा और 4 मजदूर शामिल हैं. ये सभी ईंट भट्ठा से काम के बाद लौट रहे थे, तभी ये हादसे का शिकार हो गए.
क्या बोलीं एसपी?: नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने बताया कि झंडापुर थाना क्षेत्र में दयालपुर बगडी पुल के पास ये हादसा हुआ. जिसमें 4 लोगों की तुरंत मौत हो गई, जबकि 12 से 15 लोग घायल हैं. इनमें कुछ की स्थिति गंभीर है, जिन्हें मायागंज अस्पताल भेजा गया है.
"सभी को अस्पताल पहुंचा दिया गया था ससमय. जिन लोगों को एंजुरी है, उनको बेहतर इलाज हेतु भागलपुर रेफर किया गया है. डॉक्टरों ने अभी तक 4 लोगों के मृत होने की पुष्टि की गई है. घायल 12 से 15 है. इनमें से जिनको माइनर एंजुरी है, वह लोग अनुमंडल अस्पताल में ही इलाज करवा रहे हैं."- प्रेरणा कुमार, पुलिस अधीक्षक, नवगछिया