ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

डीजल से चलने वाली हीरो बाइक ने मचाई धूम


ऑटो एक्सपो नजदीक आते ही कंपनियों ने अपने नए लांच और कॉन्सेप्ट मॉडल को पेश करना शुरू कर दिया है।
इसी कड़ी में हीरो मोटोकार्प ने बुधवार को देश की डीजल से चलने वाली पहली कॉन्सेप्ट बाइक ‘आरएनटी’ पेश की। 
यह बाइक जहां देखने में काफी मजबूत है, वहीं आम बाइक से अलग दिखती है।
डीजल बाइक को खास तौर पर कस्बों और देहात की जरूरतों को देखते हुए डिजाइन किया गया है। हालांकि इस बाइक को खरीदने के लिए अभी आपको इंतजार करना पड़ेगा।

बाइक की क्षमता कंपनी ने 150 सीसी रखी है। यह बाइक मल्टी पर्पज होगी, जिसकी मदद से सामान की ढुलाई जैसे काम आसानी से किए जाए सकेंगे। बाइक की अधिकतम स्पीड 70 किमी प्रति घंटा होगी।

इसमें सामने और सीट के बगल में रैक बने होंगे। कंपनी अगले एक साल के दौरान चार दुपहिया वाहन लांच करेगी, जिसमें 250 सीसी की स्पोर्ट्स बाइक, 150 सीसी की बाइक, हाइब्रिड स्कूटर और 110 सीसी का स्कूटर शामिल होंगे।

बाइक की खासियत
•बाइक को खास तौर पर कस्बों और देहात की जरूरतों को देखते हुए डिजाइन किया
•150सीसी क्षमता है बाइक की
•70किमी प्रति घंटा होगी अधिकतम स्पीड