नवगछिया प्रखंड स्थित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के कार्यालय में गुरूवार को मासिक बैठक का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता करते हुए अनुपमा कुमारी ने 30 जुलाई से 4 अगस्त तक चलने वाले टीकाकरण सप्ताह एवं विटामिन ए के खुराक की जानकारी आंगनबाड़ी केन्द्र की सेविका व सहायिका को दी । इस बैठक में पीएचसी प्रभारी डा० परवेज अफजल , विश्व स्वास्थ्य संगठन के समन्वयक कुमार गौरव, यूनिसेफ के समन्वयक उमा शंकर झा की भी मौजूदगी देखी गयी।