ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

परबत्ता में चल गया चक्रधर मंडल का चक्र

आखिरकार इस्माईलपुर प्रखंड के परवत्ता पंचायत में पूर्व मुखिया चक्रधर मंडल का चक्र चल ही गया। जिन्होंने निव‌र्त्तमान मुखिया मनोज कुमार मंडल उर्फ महेश फौजी को 275 मतों से पराजित कर अपनी पुरानी कुर्सी फिर से हालि करने कामयाबी पा ली। बताते चलें कि चक्रधर मंडल 1978 से लगातार 2006 तक अपने पंचायत के मुखिया बने रहे। इस बार के चुनाव में चक्रधर मंडल की पुन: वापसी हो गई। परवत्ता पंचायत में सरपंच की कुर्सी पर सुनीता देवी ने सूचो देवी से 1032 मत ज्यादा लाकर कब्जा करने में सफलता पा ली। इस दौरान सुनीता देवी को1788 मत प्राप्त हुए जहां सूचो देवी को 756 मत पर संतोष करना पड़ा। इसके साथ ही इस्माईलपुर प्रखंड के निर्वतमान प्रमुख गुलचरण मंडल को हार का सामना करना पड़ा। जो परवत्ता पंचायत से पंचायत समिति सदस्य के पद पर मैदान में डटे थे। इस बार उन्हें 618 मत ही प्राप्त हो सके। जब कि उनके जवाब में विद्यापति मंडला को 770 मत हासिल हो गये। वहीं इसी पंचायतसे दूसरे पंचायत समिति सदस्य पद के लिए बासुकीधर मंडल ने 682 मत प्राप्त कर निरंजन मंडल को पराजित कर दिया। जिन्हें कुल 388 मत ही प्राप्त हो सके। इस पंचायत के ग्राम पंचायत सदस्यों के 18 पदों में से 6 पद पर निर्विरोध चयन हो चुका था। शेष बचे 12 पदों के भी परिणाम घोषित हो गये। जिसके तहत वार्ड नम्बर 2 पर अशोक मंडल ने ललन मंडल को वार्ड नम्बर 4 पर दशरथ मंडल ने रंजन कुमार को वार्ड नम्बर 5 पर पागो मंडल द्वारा कनीक मंडल को, वार्ड नम्बर 8 पर मनोज पासवान द्वारा दिनेश मंडल को वार्ड नम्बर 10 पर रीना देवी ने हेमलता देवी को पराजित कर दिया। साथ ही वार्ड नम्बर 11 में प्रमोद यादव ने मंजू देव को,वार्ड नम्वर 12 में चंदेश्वरी मंडल ने विन्देश्वरी मंडल को वार्ड नम्बर 14 में जितनी देवी ने पूनम देवी को तथा वार्ड नम्बर 15 में अजय चौधरी ने चुनचुन मंडल को 17 नम्बर वार्ड में प्रमिला देवी ने अरूणा देवी को 17 नम्बर वार्ड में सुनीता देवी ने अंजू देवी को तथा वार्ड नम्बर 18 में देवो मंडल ने प्रकाश मंडल को पराजित कर जीत हासिल कर ली है। परवत्ता पंचायत में ही पंचों के 18 पदों में से 7 का चयन पूर्व में ही निर्विरोध हो चुका था। इसके साथ 5 पद खाली रह गये। शेष 6 पदों पर लोगों ने अपनी जीत दर्ज कर पंच की कुर्सी थाम ली है। जिसमें से वार्ड संख्या 11 के लिए सुनील जयसवाल ने निवास मंडल को, वार्ड संख्या 12 के लिए विभूति कापरी ने राजीव कुमार जयसवाल को वार्ड नम्बर 14 के लिए मनोरमा देवी ने लक्ष्मी देवी को 15 के लिए सदानन्द मंडल ने शंकर मंडल को 16 के लिए राधा देवी ने विन्दो देवी को तथा वार्ड नम्बर 18 के लिए पांचो मंडल ने लक्ष्मण मंडल को पराजित कर पंच बनने में कामयाबी हासिल कर ली।