नवगछिया पुलिस ने टॉप-10 की सूची में शामिल 50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी रोशन कुमार को किया गिरफ्तार
नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल हत्या, लूट एवं अन्य गंभीर मामले में फरार चल रहे कुख्यात 50 हजार के इनामी अपराधी रोशन कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देशन में विशेष टीम का गठन कर विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था।
पुलिस अधीक्षक नवगछिया वैभव शर्मा ने बताया कि लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त रोशन कुमार के विरूद्ध लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी। इसी कम में दिनांक-01.08.2026 को रोशन कुमार को भवानीपुर थानान्तर्गत जे०पी० कॉलेज के पास के एक मकान से गिरफ्तार किया गया।
जिसकी तलाशी के कम में रोशन कुमार के द्वारा लिए गए भाड़े के कमरे से 1 देशी कट्टा एवं 2 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। इस संदर्भ में भवानीपुर थाना कांड सं0-185/26 दिनांक-01.08. 2026 शस्त्र अधिनियम के सुसंगत धाराओं में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त रोशन कुमार के विरूद्व हत्या, लूट एवं आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन अपराधिक कांड गोपालपुर एवं कटिहार में दर्ज है।