ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

खास खबर : लड़की हंसी तो फंसी!

खास खबर
लंदन: पहले कहा जाता था कि महिलाएं मुस्कुराकर अपना काम करवाना जानती हैं लेकिन एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि पुरूष किसी महिला को देखकर मुस्कुरा दें तो वे बाकी पुरूषों के मुकाबले उनसे मनचाहा काम करवाने में ज्यादा सक्षम हैं। तीन प्रयोगों में शोधकर्ताओं ने इस बात का अध्ययन किया कि किसी पुरूष की मुस्कान का उसके बारे में महिला की धारणा पर और उसकी अपनी भावभंगिमाओं पर कैसा प्रभाव पड़ता है।
इस प्रयोग में कई जगह पुरूष प्रभावी भूमिका में

था और वह महिलाओं को निर्देश देता था। प्रयोग में पाया गया कि अगर वह महिलाओं को देखकर मुस्कुरा देता था तो महिलाएं उसकी बात अधिकतर मान ही लेती थीं। डेलीमेल की खबर के अनुसार, यह बात तब भी लागू थी जब वह मुस्कुराने के बाद कोई बेहद कामुक बात भी बोल जाए। स्पेन के ग्रानादा विश्वविद्यालय द्वारा किए गए इस अध्ययन में यह भी पाया गया कि जब पुरूष महिलाओं को देखकर मुस्कुराते हैं तो वे ज्यादा विनम्र रूप से पेश आती हैं।