ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

टीएनबी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.)दीपो महतो के सफल एक वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

टीएनबी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.)दीपो महतो के सफल एक वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित
भागलपुर। टी.एन.बी. महाविद्यालय, भागलपुर के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) दीपो महतो के सफल नेतृत्व में एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महाविद्यालय के शिक्षक प्रकोष्ठ में शिक्षक संघ द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने प्राचार्य के एक वर्ष के कार्यकाल को उपलब्धियों, अनुशासन, शैक्षणिक विकास एवं प्रशासनिक दक्षता की दृष्टि से सराहनीय बताते हुए उन्हें सम्मानित किया तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

समारोह में शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं माननीय सिंडिकेट सदस्य प्रो. मुश्फिक आलम, शिक्षक संघ के सचिव एवं माननीय सिंडिकेट सदस्य डॉ. निलेश कुमार, प्रो. मनोज कुमार, प्रो. अरविंद कुमार, प्रो. राजीव सिंह, प्रो.बेलाल अहमद, डॉ.सुबोध कुमार, डॉ चंदन, डॉ. सुमन सहित सभी विभागों के अध्यक्षों ने अपने संबोधन में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) दीपू महतो के नेतृत्व, कार्यशैली एवं महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में महाविद्यालय ने शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं संस्थागत विकास की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है।

कार्यक्रम का संचालन इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ.रविशंकर कुमार चौधरी के द्वारा किया गया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राजीव कुमार सिंह ने किया‌। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे और सभी ने प्राचार्य को सफल कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

इसी क्रम में टी.एन.बी. महाविद्यालय कर्मचारी संघ द्वारा भी प्राचार्य प्रो. (डॉ.) दीपो महतो के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान एवं शुभकामना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कर्मचारी संघ की ओर से श्री सुशील मंडल, डॉ. प्रकाश पाठक, श्री दीपक कुमार सिंह, डॉ हर्षवर्धन दीक्षित, श्री दीपक राम, डॉ. उमेश पासवान, श्री जयेन्द्र कुमार सहित अन्य कर्मचारियों ने प्राचार्य को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनके सफल नेतृत्व की सराहना की तथा आगामी कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।
समारोह का वातावरण आत्मीयता, उत्साह एवं सौहार्द से परिपूर्ण रहा। उपस्थित सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्राचार्य प्रो. (डॉ.) दीपू महतो के नेतृत्व में टी.एन.बी. महाविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान और संस्थागत विकास के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।