ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बिहार में नीतीश ने जारी की 8वीं रिपोर्ट कार्ड


बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही सरकार के आठ साल पूरे होने पर सोमवार को रिपोर्ट कार्ड जारी किया गया। रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। वहीं, उन्होंने इसे न्याय के साथ विकास यात्रा के आठ साल बताया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सरकार की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि न्याय के साथ विकास के आठ वर्ष पूरे हो गए हैं।
नीतीश कुमार ने कहा कि निचले स्तर पर भ्रष्टाचार दूर करने के लिए 'लोक सेवा अधिकार कानून' बनाए गए हैं और लोगों को सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब हमने काम संभाला तभी न्याय के साथ विकास का वादा किया था और उसी के तहत काम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 83 हजार से ज्यादा अपराधियों को अदालत सजा दे चुकी है।
मुख्यमंत्री का कहना है कि पुलिस को आधुनिक रूप से सुदृढ़ करने के प्रयास किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय अनुपात प्राप्त करने के लिए पुलिस बल संख्या बढ़ाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। बताया गया कि राज्य में 43 हजार से ज्यादा पद सृजित किए गए हैं, जिस पर नियुक्तियां शुरू कर दी गई हैं।