ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

लॉकडाउन: नवगछिया एसपी की पहल पर बाहर फंसे लोगों को मिली मदद



नव-बिहार समाचार, नवगछिया | पुुुलिस जिला नवगछिया की एसपी निधि रानी के पहल पर लाॅकडाउन में देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे लोगों की मदद मिल रही है। एसपी निधि रानी ने बताया कि देश में अचानक हुए
लॉक डाउन के दौरान नवगछिया क्षेत्र के काफी लोग विभिन्न स्थानों में फंसे हुए थे। जिसमें फरीदाबाद में फंसे तीस लोगों, नोयडा में फंसे 150 लोगों, बैगलुरू में फंसे तीस लोगों, आनंद विहार में फंसे छ: लोगों, गुवाहाटी में फंसे 24 लोगों को संबंधित जगहों की स्थानीय पुलिस द्वारा मदद पहुंचायी गयी है। लोना वाला और रामगढ में फंसे लोगों से संपर्क कर कुशल क्षेम पूछा गया है। 

उधर, अभी भी देश के विभिन्न शहरों में फंसे मजदूरों को मदद नहीं मिल पा रही है। कुछ एक जगहों पर नवगछिया के स्थानीय नेताओं की पहल पर खाने पीने की व्यवस्था जरूर करायी गयी है। अधिकांश जगहों पर अभी भी मजदूर भगवान भरोसे हैं। दूसरी तरफ मजदूरों के परिजन किसी अनहोनी की आशंका से डरे हैं।