नवगछिया स्थित मदन अहिल्या महिला कालेज तथा भागलपुर स्थित इंटर स्तरीय मारवाड़ी पाठशाला में 11 वीं की परीक्षा दो मई से होगी। वहीं सूरज देवी मिश्रीलाल इंटर महिला कॉलेज में इंटर 11 वीं
की परीक्षा आठ मई से होगी।
यह
जानकारी मदन अहिल्या महिला कालेज के परीक्षा विभाग द्वारा तथा मारवाड़ी पाठशाला के प्राचार्य राधे श्याम राय एवं सूरज देवी मिश्रीलाल इंटर महिला कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रविन्द्र
कुमार सिंह ने दी। जिन्होने बताया कि परीक्षा में छात्रों की उपस्थिति
अनिवार्य है जो छात्र इसमें शामिल नहीं होंगे उन्हें 12 वीं में प्रवेश
नहीं मिलेगा।