ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए जागरूक करेंगी महिला मोर्चा

महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए जागरूक करेंगी महिला मोर्चा 
नवगछिया। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला नवगछिया के कार्यकर्ताओं की एक बैठक जिला महामंत्री चम्पा कुमारी की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की सरकार के आठ साल पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सभी जिलों में सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया गया। महिला मोर्चा के द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए जागरूक करेंगी और उनके बनाएं उत्पादों को जैम पोर्टल से जोड़ने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। आगामी  5 जून को सम्मान सह जागरूकता कार्यक्रम में महिला मोर्चा के द्वारा आंगनवाड़ी, आशा दीदी, जीविका दीदी, उद्यमी महिला एवं जनप्रतिनिधि को सम्मानित की जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री माला सिंह, सरोज जयसवाल, जिला अध्यक्ष विनोद मंडल, जिला अध्यक्ष कुमकुम देवी शामिल होगी।

आगामी 6 जून से 14 जून तक सभी मंडल में हेल्थ कैम्प, जेम पोर्टल रजिस्ट्रेशन, नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम किया जायेगा। इस बैठक मे अन्य पदाधिकारी एवं गुड़िया देवी, रजनी देवी, अमृता देवी, मुन्नी देवी, पुष्पा देवी, राजनंदनी देवी, पवन देवी, पुजा देवी, सपना देवी, रवीना सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रही।