ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में 'नमामि भारतम् वंदे मातरम्' कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में 'नमामि भारतम् वंदे मातरम्' कार्यक्रम का हुआ आयोजन
राजेश कानोडिया, नवगछिया। राजेन्द्र कॉलोनी स्थित गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में 25 सितंबर को राष्ट्रगीत 'बंदे मातरम' के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 'नमामि भारतम् वंदे मातरम्' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व बीईओ विष्णुदेव प्रसाद सिंह ने की। जहां कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व बीईओ विष्णुदेव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अभिषेक, विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवशंकर प्रसाद सिन्हा, संरक्षक एवं पूर्व व्याख्याता बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह तथा उपाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्षता कर रहे विष्णुदेव ने राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के ऐतिहासिक महत्व और राष्ट्रीय चेतना में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। मौके पर विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से 'वंदे मातरम' का गायन किया। इसमें 300 भैया-बहनों, अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों तथा अभिभावकों तथा विद्यालय के आचार्य एवं दीदियों की भी सक्रिय सहभागिता रही। इस दौरान वार्ड पार्षद मनीष कुमार सिंह, प्रो रवि कुमार, शिक्षक सोनू सर, मुकेश राणा सहित कई प्रमुख समाजसेवी भी शामिल थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रीति कुमारी, शिवशंकर शर्मा, कौशल किशोर चौधरी, गोविंद त्रिपाठी, ब्रजमोहन सिंह, सोनी कुमारी, प्रिया राज, हेमा कुमारी, कशिश सरकार, नीतीश कुमार, राहुल कुमार, आनंद कुमार सहित विद्यालय परिवार के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।