ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मारवाड़ी युवा मंच द्वारा 284 असहाय लोगों के बीच कृत्रिम अंग का वितरण देख एसपी ने कहा सच्ची मानव सेवा

मारवाड़ी युवा मंच द्वारा 284 असहाय लोगों के बीच कृत्रिम अंग का वितरण देख एसपी ने कहा सच्ची मानव सेवा
राजेश कानोडिया, नवगछिया। मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया एवं भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं सहायक उपकरण सेवा शिविर का शुक्रवार को मारवाड़ी विवाह भवन नवगछिया में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक IPS वैभव शर्मा, विशिष्ट अतिथि सभापति नगर परिषद प्रीति कुमारी, सम्मानित अतिथि उपसभापति रश्मि रथी देवी, प्रमुख समाजसेविका वीणा देवी यादुका, जागृति शाखा अध्यक्ष श्वेता बूबना, बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष चंद वर्मा, कार्यक्रम संयोजक पंकज सर्राफ एवं शाखा अध्यक्ष चेतन मुनका, समाजसेवी पवन कुमार सर्राफ एवं अजय कुमार रुंगटा, कृष्ण कुमार सर्राफ, विश्वनाथ यादुका, नरेश केडिया, प्रवीण भगत, प्रवीण केजरीवाल इत्यादि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर समापन समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। 
समारोह के प्रारंभ में जहां पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष चंद वर्मा ने शाखा के विशाल गौरवशाली इतिहास से लोगों को अवगत कराया एवं शाखा द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। वहीं मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक IPS वैभव शर्मा ने शाखा के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि एक दिव्यांग को उपकरण देने से उनके साथ साथ उनके पूरे परिवार की जीवन शैली पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। श्री शर्मा ने दिव्यांगजनों के आत्मबल को बढ़ाने एवं सम्मान की जिंदगी देने के लिए मारवाड़ी युवा मंच को धन्यवाद दिया। प्रमुख समाजसेवी पवन सर्राफ ने भी शाखा के सदस्यों की प्रशंसा की। शिक्षाविद सह समाजसेवी अजय रुंगटा ने मंच के पुराने कार्यों की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि यह शाखा का चौथा बड़ा शिविर है।
वहीं मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया शाखा के अध्यक्ष चेतन मुनका ने सभी आए हुए अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि यह मंच आगे भी इसी प्रकार के सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के चेहरे पर आत्मविश्वास और मुस्कान देखना ही इस पूरे अभियान की सबसे बड़ी सफलता है।
कार्यकम संयोजक मनोज चौधरी एवं पंकज सर्राफ ने इस शिविर में जरूरतमंद दिव्यांगजनों को दी गई सुविधा से अवगत कराते हुए बताया कि शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों के कुल 300 रजिस्ट्रेशन हुए थे। जिनमें से कृत्रिम अंग के तहत 27 हाथ, 65 पैर, 46 कैलिपर, 20 ट्राईसाइकिल, 28 व्हील चेयर, 35 स्टिक, 43 बैसाखी एवं 20 कान की मशीन सहित कुल 284 असहाय लोगों को विभिन्न सहायक उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराए गए।  
मौके पर जहां विशिष्ट अतिथि नगर परिषद सभापति प्रीति कुमारी ने शाखा द्वारा जनसेवा के लिए किए जा रहे कार्यक्रम की प्रशंसा की गई। नगर परिषद उपसभापति रश्मि रथी देवी ने शाखा के सभी सदस्यों की प्रशंसा की। जागृति शाखा अध्यक्ष श्वेता बूबना ने मंच के सेवा कार्यों की प्रशंसा की। मंच संचालन कर रहे रवि सर्राफ ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच का है यह सपना हर दर्द पराया है अपना के सिद्धांत पर नवगछिया शाखा काम करती है। मंच संचालन कर रहे पूर्व अध्यक्ष रमेश चौधरी ने कहा कि किसी के कदमों को सहारा मिला, किसी के हाथों को नया संबल मिला और किसी के जीवन में फिर से आत्मविश्वास जगाने का प्रयास हुआ।” यही इस पूरे आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
मौके पर सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं मोमेंट से सम्मानित किया गया। साथ ही शहर के गणमान्य समाजसेवी पवन सर्राफ एवं अजय रुंगटा, शंभू रुंगटा एवं शाखा उपाध्यक्ष कमल टिबरेवाल तथा रजिस्ट्रेशन प्रभारी आनंद केडिया, नन्द कुमार रुंगटा, सौरव गर्ग को शिविर में विशेष योगदान के लिए शाखा द्वारा मोमेंटो से सम्मानित किया गया। 
समारोह का मंच संचालन पूर्व शाखा अध्यक्ष रमेश चौधरी एवं रवि सर्राफ ने संयुक्त रूप से किया। अन्त में शाखा सचिव दीपक मावंडिया ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया एवं बताया कि हमारी छोटी सी पहल किसी जरूरतमंद के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है।” इस सेवा अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, चिकित्सकीय टीम, सहयोगियों, सदस्यों एवं समाज के गणमान्य लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम की सफलता में कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश यादुका, सह-संयोजक विवेक कुमार केडिया एवं मानस कुमार चिरानियां सहित मारवाड़ी युवा मंच के सभी सदस्यों आयुष खेमका, सुमित वर्मा, आनंद रुंगटा, नंदू कुमार रुंगटा, आनंद सर्राफ, मनोज सर्राफ, पंकज टिबरेवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।