राजद ने नवगछिया में की सदस्यता अभियान की समीक्षा
नवगछिया। राष्ट्रीय जनता दल ने पुलिस जिला नवगछिया में बुधवार को आनंद निलय भवन में सदस्यता अभियान के नवगछिया पुलिस जिला प्रभारी रामबिलास पासवान पूर्व विधायक पीरपैंती की मौजूदगी में जिलास्तरीय बैठक कर चलाये जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की। इस दौरान अधिक से अधिक सदस्य बनाने की बात कही गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान ने की तथा संचालन जिला के प्रधान महासचिव संजय कुमार मंडल ने किया।
इस मौके पर प्रदेश महासचिव डॉ चक्रपाणि हिमांशु, युवा प्रदेश सचिव उस्मान साहब, भागलपुर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, राजद के पूर्व गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी शैलेश कुमार, कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डॉ नीतेश कुमार, आपदा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो मोहिउद्दीन, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार राही, मजदूर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गौरीशंकर यादव, नगर अध्यक्ष तनवीर अहमद, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु यादव, नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष केदार शर्मा, इस्माइलपुर प्रखंड अध्यक्ष लड्डू रविदास सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।