भवानीपुर में 86 वर्षों से जारी ऐतिहासिक अनंत पूजा संपन्न, सुबोध झा बने मुख्य यजमान
नवगछिया: रंगरा प्रखंड के भवानीपुर स्थित मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल में पिछले 86 वर्षों से जारी पारंपरिक अनंत पूजा श्रद्धापूर्वक संपन्न हुई। इस वर्ष सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी सुबोध झा मुख्य यजमान की भूमिका में रहे, जिन्होंने सपरिवार पूजा-अर्चना की। अनुष्ठान को वैदिकाचार्य कन्हैया कुमार ने वैदिक विधि-विधान के साथ पूर्ण कराया। इस ऐतिहासिक पूजा में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लेकर भगवान अनंत का आशीर्वाद लेकर अनंत सूत्र बांधा। मौके पर मुख्य रूप से अजय किशोर झा, हिमांशु शेखर झा, शिक्षाविद विश्वास झा, अरविंद झा, विशाल कुमार, दिलीप झा और श्री किशोर झा सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। महाप्रसाद के रूप में खीर वितरण के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन हुआ।