ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

करोड़पति भिखारी की हुई गिरफ्तारी


भिखारी और करोड़पति!!!! सऊदी अरब में वैसे भी भीख मांगना गुनाह है। फिर कैसे? सऊदी अरब पुलिस ने एक भिखारी को जब इस आरोप में गिरफ्तार किया तो एक एक कर राज खुलने लगे।

उसके पास से 3 लाख डॉलर की संपत्ति बरामद की गई है। इसके अलावा आलीशान फ्लैट, कार, बेहतरीन लाइफ स्टाइल और भी बहुत कुछ मिला, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया।

पुलिस के अनुसार उसे पश्चिमी सऊदी अरब के यांबू पोर्ट सिटी से उक्त भिखारी को बड़ी रकम के साथ गिरफ्तार किया गया। मदीना पुलिस के प्रवक्ता फहद अल गनम के अनुसार पुलिस ने शक के आधार पर उसे संदिग्ध हालात में दबोचा।

बताया जाता है कि वह आलीशान फ्लैट में रहता था और एक शहर से दूसरे शहर आने जाने के लिए कार का इस्तेमाल करता था। उसकी पत्नी और तीन बच्चे भी भीख मांगने के काम में उसे सहयोग करते थे।

पूरा परिवार अवैध रूप से देश में रहता था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने किसी खाड़ी देश से किसी तरह इन्वेस्टर वीजा पा लिया था। पुलिस ने उसके काले कारनामों की जांच शुरू कर दी है।