नवगछिया (भागलपुर)। पुलिस महानिरीक्षक भागलपुर सुशील मान सिंह खोपड़े द्वारा 174 दारोगा और 106 जमादार को एक जिले में आठ साल पूरे कर लेने पर दूसरे रेंज में तबादला किया गया है। जिसके तहत पुलिस जिला नवगछिया को एक दर्जन दारोगा और आधा दर्जन जमादार नए पदस्थापना के तहत मिले हैं। दारोगा की सूची में अधिकांश 2009 बैच के हैं जिनमें कई थानेदार रह चुके हैं।
नवगछिया पुलिस जिला को भेजे गए एक दर्जन दारोगा में से मुंगेर से श्याम बहादुर सिंह, शैलेश कुमार, दुबे देव गुरु और नवनीश कुमार, जमुई से बबलू कुमार, खगड़िया से श्रवण कुमार और शिव प्रसाद रब्बानी, बेगूसराय से फागू राम, जयप्रकाश पंडित और नीरज कुमार तथा लखीसराय से शैलेश कुमार और जितेंद्र कुमार शामिल हैं। जबकि यहां भेजे गए जमादार में मुंगेर से रंजीत सिंह, जमुई से संजय कुमार 1, खगड़िया से बिकरु मंडल, बेगूसराय से जयशंकर भट्ट, शेखपुरा से अनिल कुमार रविदास और लखीसराय से रामकांत त्रिवेदी शामिल हैं।