ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

पुलिस महानिरीक्षक खोपड़े ने किया नवगछिया पुलिस लाइन का निरीक्षण

नवगछिया (भागलपुर)। भागलपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुशील मान सिंह खोपड़े ने बुधवार की देर दोपहर नवगछिया पुलिस जिला स्थित पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस लाइन के सभी सरकारी वाहनों और शस्त्रागार के शस्त्रों का भी निरीक्षण करने के बाद कई आवश्यक निर्देश भी जारी किया। इसी क्रम में विभागीय कनीय अभियंता से नवगछिया में निर्माणाधीन पुलिस लाइन की ताजा स्थिति की भी जानकारी ली। इससे पहले पुलिस लाइन में ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी भी दी गई।

इस मौके पर नवगछिया एसपी सुश्री निधि रानी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवेन्द्र भारती, पुलिस निरीक्षक लाल बहादुर सहित कई वरीय पुलिस पदाधिकारी और दर्जनों पुलिस बल मौजूद थे। वहीं उन्होंने पत्रकारों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही भागलपुर नवगछिया मार्ग में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। इसके लिए भागलपुर और नवगछिया एसपी स्तर की विशेष बैठक कर सही समाधान किया जायेगा। जिससे आम हो रही इस समस्या का निदान होगा।