नवगछिया (भागलपुर)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह भागलपुर के पूर्व सांसद रहे सैयद शाहनवाज हुसैन के जन्मदिन के मौके पर बुधवार को नवगछिया के मील टोला स्थित सामुदायिक भवन में भाजयुमो और नगर भाजपा के द्वारा सेवा दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो जिला अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने की और संचालन नगर अध्यक्ष मुकेश राणा ने किया। कार्यक्रम के दौरान लगाये गए स्वास्थ्य शिविर में सेंकड़ों मरीजों का जांच की गई और जरूरतमंदों के बीच दवाई का वितरण भी डाक्टरों की टीम द्वारा किया गया। मौके पर सभी मरीजों सहित अन्य बुजुर्ग के बीच कंबल का भी वितरण किया गया।
सेवा दिवस कार्यक्रम में भाजयुमो जिला महामंत्री मनोज मंडल के अलावा गौरव झा, नरेश प्र साह, नगर उपाध्यक्ष उमेश सिंह, अशोक सिंह, गोपाल तांती, मुकेश गुप्ता, कौशल जायसवाल, मो नईम अख्तर, प्रदीप शर्मा, अनीस यादव, सलिल कसेरा, रमेश राय, अविनाश कुमार, मिथुन महुआ, मिथिलेश चौधरी, पिंटू सिंह, नवीन सिंह, डिजन कुमार, रवि कुमार, सुधांशु कुमार,अंगद कुमार, सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसके अलावे सभी प्रखंडों में सेवा दिवस के रूप में कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया साथ ही नवगछिया नगर के उजानी गांव के मदरसा में भी कंबल वितरण किया गया।