नवगछिया (भागलपुर)। पक्षीराज गरुड़ की प्रजनन स्थली माने जाने वाले नवगछिया में बुधवार को भोजन की तलाश में निकले एक गरुड़ की तबियत उस समय अचानक बिगड़ने लगी और वह अचेत होने लगा जब उसने कहीं जहरीली मछली खा ली थी। लेकिन तब तक कोसी नदी पार स्थित कदवा के पकरा बासा के ग्रामीणों की नजर पड़ गयी। गरुड़ को अचानक अचेत होते देख उस क्षेत्र के ग्रामीण पुरुष और महिला उसकी जान बचाने की कोशिश में लग गए। साथ ही इस घटना की जानकारी तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को दी गई।