ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

प्रथम महिला प्रधानमंत्री की मनाई गई जयंती

नव-बिहार समाचार, नवगछिया। प्रखंड कांग्रेस कमेटी नवगछिया के तत्वावधान में स्थानीय गौशाला रोड स्थित कैंप कार्यालय में स्थानीय कांग्रेस जनों ने भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी की 100 वी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भागलपुर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद ने कहा कि भारत रत्न श्रीमती गांधी के नेतृत्व में बांग्लादेश को आजाद किया गया, 14 बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया, शाही शैली की समाप्ति की गयी, कृषि में हरित क्रांति का आगाज किया गया, भारत एक सशक्त देश के रूप में दुनिया के समक्ष जाना गया।

इस मौके पर जिला कांग्रेस के पर्यवेक्षक सह पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने भी श्रीमती गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं मौके पर मौजूद शीला देवी निषाद, सुनील चौधरी, अशोक कुमार सिंह निषाद, छोटेलाल ततमा, प्रभाष चंद्र झा मतवाला, बाल्मीकि कुमार, निशीथ प्रसाद सिंह, हीरादेवी, राजीव चौधरी, नरेंद्र मंडल, सुनील प्रसाद सिंह, वीरेंद्र मंडल इत्यादि लोगों ने भी इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।