ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

लगायेगा रक्तदान शिविर, मनायेगा होली मिलन समारोह

नवगछिया। लायंस क्लब ऑफ़ नवगछिया टाउन द्वारा रक्तदान शिविर और होली मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा। यह निर्णय क्लब की एक बैठक में लिया गया। जिसकी अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष लायन बिनोद खंडेलवाल ने बालभारती के पुस्कालय कक्ष में की।
क्लब के सचिव विनोद केजरीवाल ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि यह बैठक नेत्र जांच और मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर की सफलता को लेकर आयोजित की गयी थी। जिसमे रीजनल चेयर पर्सन लायन प्रो विजय कुमार ने शिविर के सफलता के साथ संपन्न होने पर लायन डॉ बीएल चौधरी सहित सभी को बधाई दी। इसी दौरान लायन पवन कुमार सर्राफ ने फिर से एक नेत्र जांच शिविर लगाने पर बल दिया। जबकि उपाध्यक्ष कमलेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि क्लब द्वारा रक्त दान शिविर भी लगाया जायेगा। सचिव बिनोद केजरीवाल ने होली मिलन समारोह मनाने की बात कही। जिसे सर्वसम्मति से पास करते हुए कार्यक्रम शिरोमणि लायन शिव कुमार पंसारी एवं संयोजक लायन सुभाष वर्मा और राजेश गर्ग को मनोनीत किया गया।
इस बैठक में प्रो मो इसराफिल, प्रो राजेन्द्र शर्मा, डॉ अशोक केजरीवाल, डॉ अरुण राय, बिनोद चिरानिया, शंकर लाल अग्रवाल, नरसिंह प्रसाद चिरानिया और रतन लाल डोकानिया आदि मौजूद थे।