ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में चार सड़क हादसे, पांच की मौत, आठ घायल

नवगछिया अनुमंडल के लिए शुक्रवार काला दिन साबित हुआ। एनएच-31 पर चार अलग-अलग सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। और आठ लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गए।
मृतकों में भवनपुरा निवासी विनोद रजक, भगतपुर निवासी आशीष कुमार, जगतपुर निवासी प्रकाश मंडल, नारायणपुर निवासी पांडव कुमार साह, नारायणपुर निवासी प्रतीक रजक है।
घायलों में खरीक के तुलसीपुर निवासी मो शहनवाज,  महदत्तपुर निवासी सिटु कुमार, नारायणपुर के गनौल निवासी छोटू चौरसिया, पुर्निया निवासी शिव कुमार पासवान, बिहपुर के मड़वा निवासी सुबोध चौधरी, उनकी बेटी मुजफ्फरपुर निवासी स्वेता देवी, मुरली निवासी काजल कुमारी सहित एक अन्य है। अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायल  को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया।
पहली घटना रंगरा चौक ओपी के ओवरब्रिज के पास हुई। ट्रक व् पिकअप की टक्कर में पिकअप पर सवार छह लोग चपेट में आ गए। इनमें पिकअप चालक जगतपुर निवासी प्रकाश मंडल सहित मजदूर भवनपुरा निवासी विनोद रजक, महदत्तपुर निवासी आशीष कुमार की मौत हो गई। जबकि तुलसीपुर निवासी मो शहनवाज,  महदत्तपुर निवासी सिटु कुमार सहित एक अन्य जख्मी हो गए, जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए भागलपुर भेजा है। नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में रंगरा पुलिस ने विनोद व आशीष के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। भागलपुर में ही ईलाज के दौरान पिकअप ड्राइवर प्रकाश मंडल की मौत हुई। पिकअप सवार सभी मजदूर कटिहार के सन्हौला से नवगछिया आ रहे थे। नाथू रजक के बयान पर रंगरा चौक ओपी में अज्ञात चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। 
दूसरी घटना बिहपुर प्रखण्ड इलाके में एनएच-31 पर हरियो ढाला के समीप हुई। टैंक्लोरी ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी और एक जख्मी हो गया। मरने वालों में नारायणपुर के निवासी पांडव कुमार साह व् प्रतीक रजक है। जख्मी गुंजन चौरसिया उर्फ़ छोटू चौरसिया नारायणपुर के गनॉल गांव का है।  मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिये नवगछिया स्थित अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। टैंक्लोरी को जब्त कर लिया गया है। मौके से चालक भाग निकला। पुलिस लिखी एक बाइक पर सवार तीनों युवक अपने गांव से नवगछिया जा रहे थे।
तीसरा घटना खरीक के बगरी एन एच-31पर हुई, जिसमे कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गड्डे में पलट गई । जिसमें पूर्णिया निवासी कार चालक शिव कुमार पासवान और उसमें सवार मुजफ्फरपुर निवासी महिला श्वेता देवी और उसके पिता मड़वा बिहपुर निवासी सुबोध चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गये। इस दुर्घटना मे महिला की आठ माह की एक बच्ची जस्सी पूरी तरह से सुरक्षित रह गयी। इस घटना में गंभीर घायल तीनों को भी भागलपुर रेफर कर दिया गया।
चौथी घटना हुई एनएच 31 पर ही मदरौनी चौक पर, जहां मेला देखकर लौट रही मुरली निवासी शंकर मंडल की दस वर्षीय काजल कुमारी सड़क पार करने के दौरान एक तेज रफ़्तार ट्रक के धक्के से घायल हो गयी। जिसे तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया।