ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में बचा लव जेहाद : बिहपुर विधायक ने दिया धरना तो बरामद हुई युवती


नवगछिया। देश भर में फैली लव जेहाद की आग की लपट में नवगछिया आने से बचने की पूरी संभावना उस समय से दिखने लगी है जबसे नवगछिया पुलिस जिला की पुलिस ने तीन मास पहले अपहृत नाबालिक युवती को बरामद कर लिया। जिसका बयान अभी कलाम बंद नहीं किया जा सका है। जिसकी बरामदगी के लिये 9 सितम्बर की शाम खरीक में बिहपुर विधायक कुमार शैलेंद्र के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला गया था। इसके दूसरे दिन 10 सितम्बर को खरीक थाना के समक्ष एक दिवसीय धरना भी दिया गया। जिसे लेकर नवगछिया पुलिस जिला की पुलिस भी काफी मेहनत कर रही थी। आखिरकार बिहपुर विधायक की मेहनत और नवगछिया पुलिस के सफल प्रयास से नवगछिया पुलिस जिला में लव जेहाद का मामला होने से बचता प्रतीत हो रहा है। जो युवती के बयान पर निर्भर करेगा। बरामद युवती को 11 सितम्बर को मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत कर 164 का बयान कराने की संभावना है। 
बताते चलें कि नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत अकीदतपुर पंचायत के अठगामा गाँव की तेरह वर्षीय लूसी को जुबेर ने तीन माह पहले ही शादी की नीयत से अपहरण कर रखा है। जिसकी बरामदगी के लिये कई बार पुलिस से लगायी गयी गुहार नक्कारखाने में तूती की आवाज साबित होती रही।