नवगछिया स्टेशन से गुरुवार की सुबह इंटरसिटी एक्सप्रेस से एक दर्जन यात्री हज यात्रा के लिये रवाना हो गये। जिनमें से अधिकांश यात्री उजानी और मानियामोर गाँव के हैं। जिनको विदा करने काफी संख्या में उनके परिजन नवगछिया स्टेशन पहुंचे थे।
जानकारी के अनुसार नवगछिया उजानी के मास्टर अब्बास के साथ उनकी बेगम अकरीमा खातून, मो0 मकबूल और मो0 मोहीद के अलावा मनियामोर के मो0 मुख्तार मल्लिक तथा उनकी बेगम बीबी तबस्सुम सहित एक दर्जन यात्री इस यात्रा में शामिल हैं। जो इस इंटरसिटी ट्रेन से पटना तक जायेंगे। जहां से गया के लिये प्रस्थान करेंगे। इसके बाद गया से दुबई के लिए सीधी उड़ान भरेंगे। जहां से मक्का मदीना का दीदार कर अपनी हज यात्रा को पूरी कर वापस लगभग एक महीना बाद नवगछिया लौटेंगे।
इन हज यात्रियों को विदा करने के लिए नवगछिया स्टेशन पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मो0 मोइनउद्दीन, मो0 दाऊद, मो0 जमाल, मो0 जब्बार, उस्मान, जुबर, जाबीर, असगर, अयूब सहित कई दर्जन लोग मौजूद देखे गए।
