नवगछिया स्थित बनारसी लाल सर्राफ कामर्स कालेज में गुरुवार को पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री बीमा भारती के साथ साथ कई जन प्रतिनिधियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए कालेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो0 बिजय कुमार ने बताया कि 11 सितंबर को बिहार सरकार के पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री बीमा भारती का स्वागत सह अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया है। इस मौके पर क्षेत्रीय सांसद शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल, स्थानीय विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, विधायक भागलपुर अजीत शर्मा, विधान पार्षद डॉ0 संजीव कुमार सिंह, डॉ0 एनके यादव, जिला परिषद भागलपुर की अध्यक्ष सविता देवी का भी स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।
